पति ने खुलेआम अपनी ही पत्नी का कर डाला ये हाल

 



ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक पति ने बीच सड़क में पत्नी पर तलवार से ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले के आखिरी वार में तलवार पत्नी की जांघ में इतनी बुरी तरह से फंस गई कि वह वहीं अटक गई। घायल महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम सर्जरी के बाद तलवार को निकाला। वहीं पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन उसे अपने किए पर कोई अफसोस नही है।

 

मिली जानकारी के अनुसार, मामला हेलीपेड कॉलोनी की है। दरअसल, यहां रहने वाले एक युवक अमित जाधव अपनी पत्नी पर शक करता था। जिसकी वजह से नशे में धुत युवक ने अपनी पत्नी पत्नी सपना पर ताबड़तोड़ वार किए। तलवार महिला के पैर के आर-पार हो गई। महिला सड़क पर करीब 20 मिनट तक तड़पती रही। बाद में रहवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को जेएएच के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया है। महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं दूसरी ओर आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर ली है। पूछताछ में उसने बताया कि उसे अपने किए का कोई अफसोस नहीं है। पत्नी के चरित्र पर संदेह है, जिसके चलते उसने हमला किया था।


फिलहाल पुलिस महिला के होश में आने का इंतजार कर रही है। इस बीच घायल महिला सपना जाधव के परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए। उन्होनें बताया है, अमित जाधव ने किसी से दूसरी शादी कर ली है। जिसको लेकर दोनों में विवाद था।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!